बरेली, अप्रैल 25 -- शहर के माधवराव सिंधिया स्कूल परिसर में 'तथ्य फाउंडेशन' द्वारा यूनाइटेड नेशंस (यूएन) की कार्यप्रणाली पर आधारित एक शैक्षिक डेमोंस्ट्रेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्थ गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि बहेड़ी में तैनात संयुक्त मजिस्ट्रेट इशिता किशोर 'गेस्ट ऑफ ऑनर' के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देशों के बीच समन्वय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की प्रक्रिया से अवगत कराना था। इस दौरान विद्यार्थियों ने इजराइल-फिलिस्तीन विवाद समेत विभिन्न अंतरराष्ट्रीय विषयों और मौलिक कर्तव्यों जैसे मुद्दों पर अपनी भूमिका निभाते हुए चर्चा की। स्कूल के चेयरमैन सौरभ अग्रवाल और तथ्य फाउंडेशन की अध्यक्ष नितिका गुप्ता ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़े...