लातेहार, मई 29 -- लातेहार, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड अंतर्गत डेमू और मोंगर पंचायत में 80 से अधिक छोटे-बड़े अवैध ईंट भट्ठों का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है। नियमों को दरकिनार कर संचालित इन भट्ठों से पर्यावरण और राजस्व दोनों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित विभाग की अनदेखी के कारण अवैध कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। यह भी पढ़ें- डेमू में धड़ल्ले से संचालित हो रहे 80 से अधिक अवैध ईंट भट्ठेअवैध ईंट भट्ठों की जानकारी जानकारी के अनुसार ईंट भट्ठा संचालन के लिए प्रदूषण विभाग की अनुमति, मिट्टी कटाव संबंधी एनओसी, खनन अनुमति, निबंधन, व्यापार लाइसेंस, पर्यावरणीय स्वीकृति एवं कुशल मजदूरों की अनिवार्यता होती है। बावजूद इसके अधिकांश भट्ठे बिना किसी वैध प्रक्रिया के संचालित किए जा रहे हैं। बताया जाता है कि कई सं...