नॉटिंघम, जुलाई 6 -- भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने सोमवार को कहा कि भारतीय टीम में चुने जाने के बाद से ही वैभव सूर्यवंशी पदार्पण के लिये तैयार था और टीम प्रबंधन इस युवा बल्लेबाज को तैयार करने के लिये कोई खास रणनीति नहीं अपना रहा था ।वैभव सूर्यवंशी डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार थे 15 वर्ष 99 दिन की उम्र में सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बने जिन्होंने पिछले सप्ताह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में पदार्पण किया । कोटक ने तीसरे टी20 से पहले पत्रकारों से कहा ,'' टीम में चुने जाने के बाद से ही वह पदार्पण के लिये तैयार था । ऐसा नहीं है कि वह पिछले मैच में ही तैयार हुआ ।'' उन्होंने कहा ,''हमारे लिये यही अहम था कि वह जैसा आज तक खेलता आया है, वैसे ही खेले। कोई खास निर्देश उसे नहीं दिये गए कि यह करना है ...