गाज़ियाबाद, फरवरी 27 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। साहिबाबाद थाना पुलिस ने डेबिट कार्ड बदलकर बैंक खाते से रकम उड़ाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने सोने के दो सिक्के और 14 हजार रुपये बरामद किए हैं। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि थाने पर करहैड़ा में रहने वाली दिव्यांशी ने मुकदमा दर्ज करवाया था। दिव्यांशी का कहना था कि उनका भाई डेबिट कार्ड लेकर एटीएम पर कैश निकलाने गया था, लेकिन वहां एक युवक ने उसका कार्ड बदल लिया। जिसके बाद उनके कार्ड से तीन बार में 74 हजार रुपये निकाले गए। मामले में एटीएम के सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान की गई। मामले में विजय, संजय और अर्पित निवासी लक्ष्मी नगर दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में तीनों ने बताया कि उन्होंने एटीएम में चालाकी से एक किशोर से डेबिट कार्ड बदल लि...