डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, सितम्बर 30 -- पलवल, अजित कुमार। सीआईए स्टाफ पलवल ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से रुपये निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ठगी के 11,500 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
आरोपियों की पहचान सीआईए स्टाफ प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह के अनुसार, 19 अगस्त को गांव अहेरवा निवासी महेश चंद अलावलपुर चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद बदमाशों ने उसे बातचीत में उलझाकर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। बाद में आरोपियों ने उसके खाते से 53,001 रुपये निकाल लिए। शिकायत पर कैंप थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
जांच और गिरफ्तारी जांच के दौरान सीसीटीवी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.