फरीदाबाद, सितम्बर 26 -- पलवल, अजित कुमार । रेलवे रोड स्थित एटीएम पर कार्ड बदलकर खाते से 29 हजार रुपये निकालने के मामले में सीआईए पलवल ने दूसरे आरोपी कृष्ण पुत्र योगेन्द्र उर्फ सुरेश निवासी बढ़राम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है। सीआईए प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि 14 अगस्त को हथीन मोड़ निवासी राम मंडल का डेबिट कार्ड बदलकर आरोपियों ने खाते से 29 हजार रुपये निकाल लिए थे। मामले में पुलिस ने पहले मुख्य आरोपी सुखराम उर्फ लड्डू को गिरफ्तार कर उसके हिस्से के 7 हजार रुपये बरामद किए थे। अब दूसरे आरोपी कृष्ण को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से ठगी की रकम, एटीएम कार्ड की बरामदगी और अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...