लखीमपुरखीरी, अप्रैल 10 -- शारदा नदी पर बन रहे डेबर तम्बौर पुल की लंबाई अब 675 मीटर बढ़ाई जाएगी। शारदा नदी के बहाव में आए बदलाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। लम्बाई बढ़ाने के पीछे पुल को अधिक उपयोगी और सुरक्षित बनाने की मंशा है। धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर पुल की लंबाई बढ़ाने की मांग उठाई थी। विधायक ने बताया कि नदी की धारा बदलने के कारण वर्तमान डिजाइन पर्याप्त नहीं रह गई थी, ऐसे में पुल की लंबाई बढ़ाना जरूरी हो गया है। बीते वर्षों में शारदा नदी की मुख्य धारा डेबर गांव की ओर करीब 980 मीटर तक खिसक गई है। विधायक ने बताया कि शासन के निर्देश पर आईआईटी वाराणसी ने भी तकनीकी अध्ययन कर पुल की लंबाई बढ़ाने की जरूरत बताई। पुल की लम्बाई बढ़ने पर 22876.06 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च होंगे। डेबर घाट ईसान...