लखनऊ, मार्च 5 -- एशियन डेफ जूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने को पसीना बहा रही है प्रगति लखनऊ, संवाददाता। हजरतगंज स्थित पैरा जूडो अकादमी में इन दिनों डेफ जूडोका प्रगति मई में कजाकिस्तान में होने वाली एशियन डेफ जूडो चैंपियनशिप में तिरंगा लहराने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।पिछले तीन वर्षों से अपने परिवार से दूर रहकर यहां अभ्यास कर रही प्रगति का समर्पण देखने लायक है। इंडियन ब्लाइंड पैरा जूडो एसोसिएशन के मुख्य कोच मुनव्वर अंजार बताते हैं कि प्रगति ने पिछले साल नवंबर में डेफ ओलंपिक में पांचवां स्थान प्राप्त कर वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। डेफ ओलंपिक पिछले वर्ष नवंबर में जापान में आयोजित किया गया था। नेशनल स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुकी प्रगति अब अगले महीने होने वाले भारतीय टीम के चयन ट्रायल के लिए खुद को तैयार कर रही है।पदक जीतने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.