मधेपुरा, मार्च 30 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। डेफरा छपरिया बासा में रामनवमी के अवसर पर आयोजित अखंड रामधुन शनिवार की देर शाम संपन्न हो गया। रामधुन के समापन के बाद गांव में गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गयी। कार्यक्रम के आयोजक मंडल के भाजपा नेता रणविजय चौधरी और शिवकुमार सिंह ने बताया कि कलश यात्रा के साथ शुक्रवार को चौबीस घंटे का अखंड रामधुन शुरू हुआ था। रामधुन में इलाके के चर्चित मंडलियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की तैयारी में गांव के सभी गणमान्य जुटे हुए थे। भजन मंडलियों के ठहरने और खाने का बेहतर इंतजाम किया गया था। धार्मिक आयोजन को लेकर गांव में भक्तिपूर्ण माहौल बना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...