वाराणसी, नवम्बर 6 -- कछवांरोड (वाराणसी), संवाद। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में गुरुवार को डेनमार्क के हसेरिस जिमनेजियम कॉलेज के 55 छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ दीवाली भी मनाई। आशा सामाजिक विद्यालय में उनका स्वागत किया गया। प्रेरणा कला मंच के नाटक 'प्रेम की बोली' ने उन्हें प्रभावित किया। पर्यावरण संरक्षण पर कार्यशाला में विदेशी विद्यार्थियों ने अनुभव साझा किए। उन्होंने पौधरोपण भी किया। इस मौके पर डेनमार्क के छात्र-छात्राओं ने स्थानीय बच्चों के साथ हंसी-ठिठोली भी की। छात्राओं ने गांव की लड़कियों के साथ आत्मिक वार्ता की। दोनों पक्षों ने एकदूसरे की भावनाएं जानी। गांव में स्वागत से अभिभूत विदेशी मेहमानों ने बच्चों को उपहार दिए। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: स्कूली बच्चों संग मनाई मीनिंगफुल दिवाली इस मौक...