नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन कवच-13.0 के तहत 48 घंटे का विशेष अभियान चलाया। इस दौरान हथियार, ड्रग, शराब और मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 1584 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली के सभी 15 जिलों में यह अभियान 29 मार्च की शाम से 31 मार्च की शाम तक चलाया गया। ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने नार्को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 229 एनडीपीएस मामले दर्ज कर 267 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने भारी मात्रा में ड्रग्स भी बरामद किए। इसमें 100 किलोग्राम गांजा, 1.170 किलोग्राम कोकेन, 260.65 ग्राम हेरोइन, 179.11 ग्राम एमडीएसए और अन्य नशीले पदार्थ शामिल हैं। वहीं, अवैध शराब की तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने दिल्ली एक्साइज एक्ट के तह...