नोएडा, फरवरी 26 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-64 क्षेत्र में गुरुवार सुबह फुटपाथ पर रहने वाले युवक ने दूसरे युवक की 1500 रुपये के लेनदेन में हत्या कर दी। आरोपी ने पहले सिर में पत्थर मारा और फिर घायलावस्था में नाले में धक्का देकर गिरा दिया। सूचना पर पहुंची फेज-3 थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि राहुल और रविंद्र दोनों सेक्टर-64 में सड़क पर बने फुटपाथ पर सोते थे। दोनों ही दिनभर कुछ काम करके रुपये कमाते और खाना पीना करके फुटपाथ पर ही सो जाते। दोनों के बीच बुधवार को 1500 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। बहस हुई और दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इस बीच रविंद्र ने पास में पड़े पत्थर को उठा लिया और राहुल के सिर में मार दिया। गंभीर रूप से घायल राहुल तड़पने लगा। गुस्से में रविंद्र ने राहुल ...