औरंगाबाद, मार्च 13 -- सिमरा थाना पुलिस ने 150 बोतल देशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार के नेतृत्व में एएसआई प्रेमराज ने सिमरा बाजार के आगे कनौदी नदी के किनारे की। गिरफ्तार धंधेबाजों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुंडा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार और सन्नी कुमार के रूप में हुई है, जो आपस में सगे भाई बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों युवक पैदल रास्ते से शराब लेकर गुजरने वाले हैं और होम डिलीवरी करने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से तीन सौ एमएल की 150 बोतल देशी शराब बरामद की गई। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...