चाईबासा, मार्च 20 -- शहर में बुलेट बाइक के साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाज निकालने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। हाल ही में चले अभियान में पुलिस ने ऐसे 150 बुलेट वाहनों को जब्त किया था। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 7.50 लाख का जुर्माना भी वसूला गया। पुलिस इस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के लिए एक कदम आगे बढ़ा रही है। जब्त किए गए सभी अवैध और मॉडिफाइड साइलेंसर को नष्ट करने का निर्णय लिया गया है। शुक्रवार को एसएसपी पीयूष पांडेय के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान का नेतृत्व डीएसपी यातायात नीरज पाठक करेंगे। जानकारी के अनुसार, जब्त साइलेंसर को सार्वजनिक रूप से रोड रोलर चलाकर नष्ट किया जाएगा, ताकि इस तरह के गैरकानूनी मॉडिफिकेशन पर कड़ा संदेश दिया जा सके। पुलिस इस पूरी कार्रवाई का वीडियो भी बनाएगी...