सासाराम, सितम्बर 9 -- बिक्रमगंज हिटी। जिस खेत की हरियाली देखकर कुछ दिन पहले किसानों के चेहरे खिल उठते थे, आज वही खेत पानी में डूबा है। काराकाट प्रखंड के संसार डिहरी गांव में बारिश और आसपास के गांवों से आए पानी ने करीब 150 बीघा धान की फसल को बर्बाद कर दिया है। तैयार होने के कगार पर पहुंची फसल आंखों के सामने डूब गई। किसानों ने महीनों तक खेत में पसीना बहाया, लेकिन एक झटके में उनकी मेहनत और खेती में लगी पूंजी पानी में बह गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...