जमशेदपुर, मई 14 -- पूर्वी सिंहभूम के क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र के पास करीब 150 एकड़ खेत शोध के लिए है, लेकिन वहां मात्र तीन वैज्ञानिक ही कार्यरत हैं। ऐसे में सिर्फ कुछ खेतों का ही शोध कार्य हो पा रहा है। झारखंड में कुल तीन क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र हैं, जिनमें पलामू, दुमका और पूर्वी सिंहभूम (दारिसाई) शामिल हैं। 1987 में स्थापित इस केंद्र को 200 एकड़ भूमि आवंटित की गई थी। इसमें कार्यालय, अतिथि आवास, प्रशिक्षण केंद्र, केवीके भवन आदि हैं, बाकी जगह शोध के लिए है। 12 वैज्ञानिक पद स्वीकृत हैं, लेकिन इन पर सिर्फ तीन वैज्ञानिक कार्यरत हैं।

वैज्ञानिकों की कमी एसोसिएट डायरेक्टर के अलावा एग्रो फॉरेस्ट्री, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग और एग्रोनॉमी के ये तीन वैज्ञानिक ही काम संभाल रहे हैं। एनिमल हस्बंड्री, स्वायल साइंस, जेनेटिक्स एवं प्लांट ब्रीड...