गंगापार, अप्रैल 3 -- करीब डेढ़ वर्ष से भारतगंज में स्थापित 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर आज तक चालू नहीं हो सका है। जबकि तीन-तीन जेई बदल गए, लेकिन समस्या जस की तस बनी रही। कस्बे के पुराना सागर क्षेत्र स्थित 400 केवीए ट्रांसफॉर्मर से मंगलवारी बाजार, मोहम्मद अली रोड, सोनकर बस्ती समेत कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति की जाती है। बढ़ते लोड के कारण आए दिन सप्लाई बाधित रहने की समस्या बनी रहती थी। इसी को देखते हुए विभाग ने करीब डेढ़ वर्ष से अतिरिक्त 250 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित किया था, ताकि लोड का विभाजन कर आपूर्ति सुचारु की जा सके। ट्रांसफॉर्मर लगने के बाद भी उसमें अब तक सप्लाई कनेक्शन नहीं जोड़ा गया है, जिससे वह केवल शोपीस बनकर रह गया है। जेई प्रशांत श्रीवास्तव ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही ट्रांसफॉर्मर से सप्लाई जोड़कर समस्या का समाधान कराया जाएग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.