डेढ़ साल से नहीं हुआ लिगेसी वेस्ट का निस्तारण, टेंडर हुआ निरस्त
मुजफ्फर नगर, मई 15 -- मुजफ्फरनगर नीदरलैंड की कम्पनी के साथ हुए अनुबंध के बाद भी लिगेसी वेस्ट का निस्तारण नहीं हो पाया है। पिछले डेढ़ साल में कम्पनी के द्वारा लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। जिस कारण नगर पालिका को उक्त टेंडर निरस्त करना पड़ा है। अब नगर पालिका लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए दूसरा टेंडर करने की तैयारी कर रही है।
कंपनी का प्लांट शहर के मोहल्ला किदवईनगर में नीदरलैंड की जीसी इंटरनेशनल कम्पनी के द्वारा वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगाया जाना है। इसके लिए नगर पालिका के द्वारा कम्पनी को किदवईनगर में स्थित सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के समीप करीब 19.46 हेक्टेयर भूमि दी गई है। नगर पालिका ने उक्त भूमि 30 साल के लिए कम्पनी को लीज पर दी है। कंपनी वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के निर्माण पर करीब 18 अरब रुपये खर्च कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.