पीलीभीत, अप्रैल 6 -- पीलीभीत। सड़क निर्माण में लापरवाही का खामियाजा एक बार फिर ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। असम हाईवे से गांव शिवनगर जाने वाली लिंक रोड डेढ़ साल में ही उखड़ने लगी है। जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। करीब डेढ़ वर्ष पहले वर्ष 2024 में लोक निर्माण विभाग की ओर से इस सड़क का निर्माण कराया गया था। निर्माण के समय ही घटिया सामग्री के प्रयोग और मानकों की अनदेखी की शिकायतें उठी थीं। उस दौरान विरोध भी किया गया, लेकिन ठेकेदार ने मनमाने ढंग से काम पूरा कर दिया। अब स्थिति यह है कि सड़क की परत कई जगह से उखड़ गई है और गड्ढे बन गए हैं। इससे आए दिन वाहन चालक हादसे का शिकार होते-होते बच रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की गुणवत्ता शुरू से ही खराब थी, जिसकी वजह से इतनी जल्दी यह बदहाल हो गई। ग्...