सासाराम, सितम्बर 28 -- करगहर, एक संवाददाता। रीवां पैक्स चुनाव में जीत दर्ज करने वाले राकेश कुमार राय उर्फ पप्पू राय को सोमवार को आखिरकार निर्वाचन प्रमाण पत्र मिल गया। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के आदेश के आलोक में अंचलाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी पंकज कुमार ने उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। प्रमाण पत्र मिलने के बाद राकेश के समर्थकों में खुशी देखी गई। जानकारी के अनुसार, 13 जून 2025 को हुए रीवां पैक्स चुनाव में राकेश कुमार राय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय राय को 83 मतों से पराजित किया था। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भी प्राधिकार के आदेश के कारण उनके निर्वाचन प्रमाण पत्र पर रोक लगा दी गई थी। इसके चलते विजयी होने के बावजूद उन्हें प्रमाण पत्र के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। करीब डेढ़ वर्ष बाद इस मामले में बिहार राज्य निर्व...