नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। लगभग डेढ़ साल बाद रविवार को रामलीला मैदान में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला। लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बाद दिल्ली में यह पार्टी का पहला बड़ा कार्यक्रम था। रैली में उमड़ी भारी भीड़ से दिल्ली कांग्रेस के नेता खासे उत्साहित नजर आए। पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले 31 मार्च को कांग्रेस के नेतृत्व में 'इंडिया' गठबंधन की रैली इसी मैदान में हुई थी, जिसमें विपक्षी दलों के साथ कांग्रेस समर्थकों की बड़ी मौजूदगी रही थी। उस समय कांग्रेस और आम आदमी पार्टी साथ थीं, लेकिन लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए। विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने कई जनसभाएं कीं, लेकिन रामलीला मैदान जैसे बड़े आयोजन से दूरी बनाए रखी। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.