गाज़ियाबाद, जून 13 -- गाजियाबाद। शहर में विज्ञापन का काम एक निजी कंपनी कर रही है। नगर निगम को विज्ञापन से लगभग 15 करोड़ रुपये की आय है। भाजपा पार्षद राजीव शर्मा का आरोप है कि निगम की ओर से निर्धारित क्षेत्र से ज्यादा में कंपनी विज्ञापन कर रही है। पार्षद ने विज्ञापन का मुद्दा बोर्ड बैठक में उठाया है। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल पहले इसकी जांच कराने के लिए समिति बननी थी। डेढ़ साल बाद भी समिति नहीं बनी है। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- डेढ़ साल बाद भी जांच के लिए समिति नहीं बनी यह भी पढ़ें- 3500 करोड़ रुपए से चमकेगा गाजियाबाद, नगर निगम ने बजट पास किया; इन कामों पर रहेगा जोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...