डेढ़ साल बाद डीएसपीएमयू में पीएचडी नामांकन का रास्ता खुलेगा
रांची, अक्टूबर 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में करीब डेढ़ साल से बंद पीएचडी नामांकन के अब फिर शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। सोमवार को कुलपति प्रो राजीव मनोहर की अध्यक्षता में हुई एकेडमिक काउंसिल की बैठक में पीएचडी नियमावली-2026 को विचारोपरांत अनुमोदित किया गया। नई नियमावली यूजीसी की पीएचडी नियमावली-2022 के अनुरूप तैयार की गई है। इसके तहत विश्वविद्यालय में विभिन्न विषयों में लगभग 40 सीटों पर पीएचडी में नामांकन लिया जाएगा। नई नियमावली में शोध प्रवेश से लेकर शोधार्थियों के मार्गदर्शन और शोध की निगरानी तक की प्रक्रिया को अधिक स्पष्ट और व्यवस्थित किया गया है। विश्वविद्यालय में शोध व्यवस्था को पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए रिसर्च काउंसिल, विभागीय रिसर्च कमेटी और रिसर्च एडवाइजरी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.