डेढ़ वर्ष बाद शुरू हुआ सिंथेटिक ट्रैक, खिलाड़ियों में उत्साह
मेरठ, जून 3 -- कैलाश प्रकाश स्टेडियम में करीब डेढ़ वर्ष की देरी के बाद आखिरकार 8 लेन और 400 मीटर लंबे सिंथेटिक ट्रैक का उद्घाटन कर दिया गया। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रैक के शुरू होने से जिले के एथलीट को अब राष्ट्रीय स्तर की तैयारी के लिए बेहतर मंच मिल सकेगा। निर्माण कार्य पूरा होने और गुणवत्ता जांच सफल रहने के बाद मंगलवार को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने सिंथेटिक ट्रैक का उद्घाटन किया, हालांकि अभी विधिवत रूप से ट्रैक का उद्घाटन नहीं किया गया है लेकिन फिलहाल खिलाड़ी इस ट्रैक पर अभ्यास कर सकेंगे। स्टेडियम में बने इस ट्रैक का निर्माण उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा कराया गया है। सरकारी योजना के तहत 8.6 करोड़ की लागत की इस परियोजना को वर्ष 2024 के अंत तक पूरा किया जाना था, लेकिन निर्माण कार्य में लगातार देरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.