मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि पर रविवार को डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा गरीबनाथ मंदिर का जलाभिषेक किया। मंदिर का पट सुबह चार बजे खोला गया, उसके बाद से देर शाम तक जलाभिषेक का दौर चलता रहा। श्रद्धालुओं की कतार गरीबनाथ मंदिर से सरैयागंज और माखन साह चौक तक लगी रही। मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। उन्होंने बताया कि सुबह चार बजे से ही मंदिर के सेवादल और जिला प्रशासन की टीम मुस्तैद रही। बताया कि मंदिर का पट सोमवार की दोपहर तक खुला रहेगा। शहर के शिवालयों में भी लगा तांता: महाशिवरात्रि पर शहर के विभिन्न शिवालयों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। साहू पोखर शिव मंदिर कमेटी के सचिव संजय कुमार ने बताया कि जलाभिषेक के लिए सुबह से ह...