हरिद्वार, जनवरी 3 -- ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने सहजल उर्फ साहिल हत्याकांड का खुलासा करते हुए उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने उधार के डेढ़ लाख रुपये लौटाने से बचने के लिए अपने ही दोस्त को नशे का ओवरडोज देकर मौत के घाट उतार दिया था। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि 27 दिसंबर को रायवाला निवासी वैशाली देवी ने अपने 25 वर्षीय बेटे सहजल उर्फ साहिल भदौरिया की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार, साहिल 24 दिसंबर को अपने दोस्त के साथ लालपुल ज्वालापुर आया था, जिसके बाद वह लापता हो गया। 30 दिसंबर को साहिल का शव लालपुल के पास झाड़ियों में मिला। इसके बाद हत्या की धाराएं जोड़ते हुए पुलिस जांच शुरू की गई। एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने दो जनवरी को मुखबिर की सूचना पर आरोपी आर्य गिरि निवासी दुर्गाघाट श्मशान घाट रोड खड़खड़ी हरि...