जौनपुर, सितम्बर 1 -- शाहगंज। थाना क्षेत्र बड़ागांव की एक विवाहिता और उसके बच्चे को ससुरालवालों ने डेढ़ लाख रुपये के लिए प्रताड़ित करके घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की तो उनके आदेश पर पति, सास-ससुर समेत दस लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बड़ागांव निवासी रामधारी की बेटी सुनीता देवी की शादी तीन मई 2018 को दीदारगंज थाना क्षेत्र के नौहरा सरावां गांव निवासी राम आशीष के बेटे राहुल से हुई थी। शादी के दूसरे दिन से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। 29 जून 2026 को पति राहुल, सास इंद्रावती, ससुर रामसूरत, ननद सीमा, अमृता व सुषमा और देवर रोहित उर्फ राजन तथा सत्यम उर्फ सोनू समेत अन्य लोग उसके साथ मारपीट किए और उसे तथा उसके बच्चे को घर से निकाल दिए।

हिंदी हिन...