जौनपुर, मई 1 -- सुरेरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी की जबरदस्ती शादी कराने की तैयारी थी, लेकिन किशोरी की बुआ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शादी रोकवा दी। किशोरी को उठाकर संरक्षण गृह ले गई और दो लोगों को हिरासत में ली है। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की शादी की तैयारी गुरुवार को दिन में चल रही थी। इसी दौरान डायल 112 को सूचना मिली कि किशोरी नाबालिग है और उसकी शादी जबरदस्ती करायी जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी को कब्जे में लेकर पूछताछ किया तो शिकायत सही पायी गई। किशोरी ने आरोप लगाया कि गांव के एक व्यक्ति ने पैसों के लालच में मर्जी के खिलाफ शादी कराना चाहता है। यह भी पढ़ें- लखीसराय: पूर्वी सलेमपुर में रोकी गई नाबालिग की शादी बताया कि अगुवा ने इस शादी के लिए करीब 1 लाख 50 हजार रुपये दूल्हा पक्ष से लिया है...