डेढ़ लाख की अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
कानपुर, सितम्बर 9 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने चेकिंग के दौरान 33.75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। जीआरपी इंस्पेक्टर ओम नारायण सिंह और जीएमसी गोविंदपुरी प्रभारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर चेकिंग की जा रही थी, तभी दो संदिग्धों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिपेश कुमार निवासी सौर बाजार, सहरसा बिहार और रवि कुमार उर्फ दिवाकर निवासी सलखुआ, सहरसा बिहार के रूप में हुई। तलाशी में उनके चार पिट्ठू बैग और झोलों से 33.75 लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी शराब हरियाणा से बिहार ले जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.