प्रयागराज, सितम्बर 3 -- प्रयागराज। रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती जरूरत के बीच उज्ज्वला योजना के करीब डेढ़ लाख कनेक्शन की हकीकत सामने आई है। इन कनेक्शनधारकों ने कई वर्षों से सिलेंडर रीफिल ही नहीं कराया था। अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध के बाद गैस आपूर्ति को लेकर संकट गहराने की आशंका हुई तो बड़ी संख्या में उपभोक्ता खाली सिलेंडर लेकर गैस एजेंसियों पर पहुंचने लगे। इसके बाद वर्षों से निष्क्रिय पड़े उज्ज्वला कनेक्शनों की स्थिति सामने आई। दरअसल, उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए थे। शुरुआत में कई परिवारों ने कनेक्शन तो ले लिया, लेकिन महंगी रीफिल के कारण लगातार सिलेंडर भरवाना उनके लिए मुश्किल रहा। नतीजा यह रहा कि बड़ी संख्या में कनेक्शन लेने के बाद उपभोक्ताओं ने दोबारा सिलेंडर ही नहीं भरवाया। कई कनेक्शन तो वर्षों से रीफिल का...