डेढ़ माह में गायब 55 लोगों को पुलिस ने किया बरामद
सराईकेला, जून 3 -- सरायकेला। जिला पुलिस को प्रोजेक्ट मिलाप के तहत बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान चलाया। इसके तहत 18 अप्रैल से 31 मई, 2026 के बीच कुल 55 गुमशुदा और लापता लोगों को सुरक्षित बरामद किया गया। पुलिस ने इन सभी को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उनके रोते-बिलखते परिजनों को सौंप दिया। अपनों को वापस पाकर परिवारों में खुशी का माहौल है। जिले में लापता बच्चों, महिलाओं और पुरुषों की तलाश के लिए प्रोजेक्ट मिलाप को गति दी गई थी। एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर सभी थानों की पुलिस ने तकनीकी सेल की मदद और त्वरित कार्रवाई करते हुए इन लोगों को अलग-अलग स्थानों से ढूंढ़ निकाला।लापता यह भी पढ़ें- प्रोजेक्ट मिलाप: सरायकेला पुलिस ने डेढ़ महीने में 55 लापता लोगों को ढूंढकर परिजनों से मिलाया लोगों की सुरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.