हाथरस, जून 12 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर पिछले महीने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा परिणाम को घोषित किए हुए करीब डेढ़ माह से अधिक समय बीत चुका है,लेकिन माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से अभी तक मार्कशीट उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। जिस वजह से विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में करीब 45 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। मूल्यांकन कराए जाने के बाद 23 अप्रैल को माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। परीक्षा परिणाम घोषित हो जाने के बाद उम्मीद थी कि जून माह की शुरुआत में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं की अंक तालिकाएं आ जायेगी। यह भी पढ़ें- डेढ़ माह बीतने के बाद भी नहीं आई विद्यार्थियों की मार्कशीट परीक्षा परिणाम क...