इटावा औरैया, सितम्बर 6 -- भरथना। कस्बा के ब्रजराज नगर निवासी राजस्व कर्मचारी 23 जुलाई को विभागीय काम से प्रयाराज गए हुए थे। जहां से वापस ना लौटने पर परिजनों ने थाना भरथना पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जानकारी के अनुसार हिमांशु कुमार राजस्व कर्मचारी है 23 जुलाई को विभागीय काम से प्रयागराज निकले थे। वापस ना लौटने पर परिजनों ने तहरीर देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई थी। राजस्व कर्मचारी 6 सितम्बर को घर पहुंचा जहां उन्होंने बताया कि सफर के दौरान वह जहरखुरानी का शिकार हो गए थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें कानपुर देहात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां करीब डेढ़ माह तक उपचार के बाद घर पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...