डेढ़ माह पहले हुई चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, जून 24 -- महेशपुर। थाना हैदराबाद के गांव घरथनिया करीब डेढ़ माह पहले हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 29800 रूपये नगद, दो तमंचे, कारतूस सहित प्लास आदि बरामद किया है। पकड़े गये एक चोर के विरुद्ध 22 मुकदमे सीतापुर सहित खीरी जिले के कई थानो मे दर्ज है।गत तीन मई को थाना हैदराबाद के गांव घरथनिया निवासी राजेश राठौर के घर पचास हजार की नगदी समेत हजारों रूपये के जेवर चोरी हो गये थे। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि दो शातिर चोर खरगापुर गांव की पुलिया के पास चोरी करने की योजना बना रहे है। मौके पर दरोगा हेमन्त कटियार अपनी पुलिस टीम के साथ पहुंच गये और दोनों चोरो को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की। पकड़े गये एक चोर ने अपना नाम अजय चौधरी निवासी ग्राम बरछता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.