गढ़वा, अगस्त 27 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत डंडा थाना क्षेत्र के बहेरवादह टोले में मंगलवार तड़के डेढ़ माह के दुधमुंहे बच्चे मनीष कुमार की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई। जानकारी के अनुसार मृत बच्चा मनीष की मां नीलम देवी कुछ दिनों से अपने मायके डंडा थाना क्षेत्र के बहेरवादह टोला में थी। उसका ससुराल पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भजनिया गांव में है। सोमवार शाम नीलम के पति राजू चौधरी अपने घर भजनिया से अपने पत्नी व बच्चे को लेने ससुराल बहेरवादह पहुंचा। उसके बाद दोनों पति -पत्नि के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। उसके बाद नीलम के पति राजू उसी रात अपना घर लौट गया जबकि उसकी पत्नी व बच्चे वहीं रह गए। मंगलवार तड़के उसके बच्चे की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही डंडा थाना प्रभारी दिलीप कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच मृत बच्च...