फतेहपुर, जून 7 -- बिंदकी। मायका से ससुराल जाने में पत्नी की आनाकानी पर नशे में धुत्त पति ने बवाल शुरू कर दिया और जबरन घर ले गया। महिला ने पति की प्रताड़ना से क्षुब्ध हो जहर खाकर जान दे दी। मृतका के मायकेपक्ष ने जहर खिलाकर ससुरालियों पर मार डालने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तहरीर लेकर पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा निवासी रानी की शादी करीब एक वर्ष पहले बकेवर थाना क्षेत्र के कंसमीरीपुर गांव निवासी राहुल के साथ हुई थी। रानी पिछले कुछ दिनों से मायके में रह रही थी। शनिवार शाम उसका पति उसे लेने पहुंचा था। बताया जाता है कि महिला ने कुछ दिन बाद ससुराल जाने की बात कही, जिस पर पति नाराज हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद वह पत्नी को अपने साथ ससुराल ले गया। यह भी पढ़ें- शादी के डेढ़ माह बाद नवव...