हमीरपुर, दिसम्बर 5 -- यूपी के हमीरपुर में पूर्व विधायक प्रीतम सिंह डेढ़ महीने से लापता हैं। उनका अभी तक कहीं सुराग नहीं लगा है। करीब डेढ़ महीने पहले पेट्रोल पंप पर हुए विवाद हो गया था। दस दौरान पूर्व विधायक ने हवाई फायरिंग कर दी थी। इस मामले में पुलिस प्रीतम सिंह को उठा ले गई और अगले दिन प्रीतम सिंह को उनके बेटे के सुपुर्द करके वापस चली गई थी। इसके कुछ ही देर बाद प्रीतम सिंह कहीं लापता हो गए। आज तक उनका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। घर वालों ने पुलिस वालों पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस प्रीतम सिंह की तलाश कर ही रही थी कि उनके बड़े भाई ने कोर्ट में प्रीतम सिंह को ढूंढकर लाने की याचिका दायर कर दी। डेढ़ महीना बीतने के बाद भी प्रीतम सिंह का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। क...