सुल्तानपुर, मार्च 28 -- करौंदीकला, संवाददाता। विकासखंड मुख्यालय की स्थापना हुए लगभग 15 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक यहां डाकघर की स्थापना नहीं हो सकी है। 43 ग्राम पंचायतों वाले इस बड़े ब्लॉक क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को डाक संबंधी कार्यों के लिए करीब 10 किलोमीटर दूर टीपी नगरा (सूरापुर) का चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है। क्षेत्र में थाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बीआरसी कार्यालय, क्षेत्र पंचायत कार्यालय, राजकीय पशु चिकित्सालय, बिजली घर और किसान कल्याण केंद्र जैसी तमाम सरकारी सुविधाएं मौजूद हैं। इसके बावजूद डाकघर जैसी मूलभूत सेवा का अभाव प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है। डाकघर न होने के कारण ग्रामीणों को स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, आधार कार्ड से जुड़े कार्य और अन्य डाक सेवाओं क...