छपरा, अप्रैल 15 -- छपरा, एक संवाददाता। अमरनाथ यात्रा को लेकर इस बार श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जय भोले भंडारी संस्था, छपरा की ओर से बुधवार से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब तक करीब चार हजार श्रद्धालुओं ने मेडिकल जांच करा ली है। संस्था का लक्ष्य इस वर्ष चार हजार श्रद्धालुओं को यात्रा पर भेजने का है।संस्था के अध्यक्ष पप्पू चौहान ने बताया कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक करीब डेढ़ दर्जन स्थानों पर रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रमुख केंद्रों में लाह बाजार, साहेबगंज सोनार पट्टी दुर्गा स्थान, दलदली बाजार स्थित कमलापुरी धर्मशाला, शक्ति नगर, श्यामचक, शिल्पी पोखरा के अलावा अमनौर, मकेर, सहाजितपुर, बनियापुर, मशरक और डोरीगंज शामिल हैं।उन्होंने यह भी पढ़ें- अमरनाथ य...