मैनपुरी, दिसम्बर 17 -- अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाने की शुरुआत कब होगी, ये अभी तय नहीं है लेकिन लगातार शिकायतों का भी पालिका प्रशासन पर कोई असर नहीं हो रहा है। हर रोज जाम लग रहा है, लोग परेशान हो रहे हैं। यातायात व्यवस्था को कोस रहे हैं, मगर कार्रवाई नहीं की जा रही है। बुधवार को पूर्व के दिनों की तरह बड़ा जाम लगा। डेढ़ से दो घंटे जाम में लोग फंसे रहे और कहते नजर आए कि मैनपुरी शहर को रामभरोसे छोड़ दिया गया है। यहां व्यवस्था बिल्कुल नहीं है। बाहर से आने वाले लोग शहर के जाम में फंस रहे हैं और सिर्फ एक ही बात कह रहे हैं कि मैनपुरी में जाम बहुत लगता है। बुधवार को क्रिश्चियन तिराहा से लेकर तांगा स्टैंड तक, यहां से बड़ा चौराहा तक, बड़े चौराहा से करहल रोड चौराहा और सिंधिया तिराहा तक घंटों जाम लगा रहा। दोपहर के समय सर्दी की खरीदारी के लिए लोगों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.