डेढ़ घंटे मारकाट-नालियों में बहा खून, बांके से ससुरालियों पर हमला, भीड़ ने की हमलावर की हत्या
संवाददाता, सितम्बर 4 -- यूपी के फतेहपुर में बीकमपुर गांव में बुधवार रात हुए रक्तपात ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। बेटे की शादी के लिए लड़की दिखाने का झांसा देकर बड़े साले को गायब करने के बाद लौटे बहनोई ने सोते समय उसके तीन बेटों, छोटे साले और उसकी पत्नी पर बांके से ताबड़तोड़ वार कर दिए। चीख-पुकार सुनकर जुटे ग्रामीणों और परिजनों ने हमलावर बहनोई को पकड़ लिया और पीट-पीटकर मार डाला। गंभीर रूप से घायल पांचों लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जबकि लापता साले की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हैं। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि औंग क्षेत्र के आशापुर गांव निवासी पवन कुमार की ससुराल बीकमपुर में महावीर के यहां है। तीन साल पहले विवाद के बाद उसकी पत्नी मायके में रहने लगी थी। बाद में वह गुजरात में एक रिश्तेदार के यहां रहने लगी। बुधवार शाम पवन सस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.