गिरडीह, अप्रैल 26 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना पुलिस ने कुरैशी मोहल्ला से शनिवार को डेढ़ किलो गांजा बरामद किया है। हालांकि मामले को लेकर किसी की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस अभी मामले को लेकर कुछ नहीं बता रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह के निर्देश पर छापामारी कर गांजा बरामद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...