गौरीगंज, अप्रैल 11 -- संग्रामपुर। नशा मुक्त अमेठी अभियान के तहत पुलिस ने एक महिला को एक किलो 625 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसओ संजय सिंह ने बताया कि शनिवार को मुखबिर से मिली सूचना पर उन्होंने ठेंगहा में गांजा बेंच रही सीता पत्नी गोविन्द कोरी निवासी ग्राम ठेंगहा को गिरफ्तार किया। जिसके पास से गांजा के साथ गांजा बिक्री के 5,130 रुपये, दो मोबाइल फोन, एक तराजू व कांटा बांट बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्ता ने पूछताछ में बताया कि वह 100, 200 व 300 रुपए की पुड़िया बनाकर गांजा बेचने का कार्य करती है। केस दर्जकर पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...