प्रयागराज, जून 26 -- प्रयागराज। शास्त्री पुल पर दारागंज से झूंसी की ओर जाने वाली लेन पर सड़क उखाड़ने के कार्य को रोक दिया गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के निर्माण खंड तीन की ओर से अभी तक डेढ़ किमी के दायरे की सड़क को उखाड़ा गया है। अब विभाग लेन के शेष पांच सौ मीटर के हिस्से में सड़क उखाड़ने का कार्य तब करेगा, जब उखाड़ी जा चुकी सड़क के हिस्से में सड़क निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। तीन जून की देर रात से मिलिंग मशीन के जरिए सड़क उखाड़ने का कार्य शुरू कराया गया था। 24 जून की मध्य रात्रि तक डेढ़ किमी तक सड़क उखाड़ी गई। यह भी पढ़ें- रेंग रहे हैं हजारों करोड़ के काम लेकर विभाग, मंडलायुक्त नाराज जिसके बाद विभाग ने उखाड़ने के कार्य को रोकने का निर्णय लिया। ताकि मैस्टिक कुकर मशीन से गिट्टी, बिटुमिन व मार्बल डस्ट के मिश्रण से उखाड़े जा चुके ...