डेढ़ करोड़ की एक्सपायर दवाएं और कॉस्मेटिक सामान बरामद, एक गिरफ्तार
मेरठ, सितम्बर 2 -- एसओजी और ड्रग विभाग की टीम ने जानी के सिवाल खास में एक गोदाम पर छापा मारकर करीब 1.50 करोड़ रुपये की एक्सपायर दवाएं और कॉस्मेटिक सामान बरामद किया। एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरोह फैक्ट्रियों से एक्सपायर दवाएं व कॉस्मेटिक सामान मेरठ लाने के बाद इनकी एक्सपायरी डेट को बदलकर आसपास के जिलों में सप्लाई कर रहा था। टीम ने दवाइयों के जखीरे को अपने कब्जे में लिया है और चार आरोपियों को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया गया है। सिवालखास में अकरम व असलम पुत्रगण सलीम का सिवालखास गंगनहर के पास कबाड़ का गोदाम है। सोमवार देरशाम करीब 7:30 बजे ड्रग विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर अतुल उपाध्याय, ड्रग इंस्पेक्टर संतोष पटेलव और एसओजी टीम ने इसी गोदाम पर छापा मारा और करीब 1.50 करोड़ से ज्यादा का कीमत की एक्सपायर दवाएं और कॉस्मेटिक सामान बरामद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.