कानपुर, मई 4 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता इंटर स्कूल डेडलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल के खिलाड़ी विजेता बने। दूसरे स्थान पर मेजबान सेठ मोतीलाल खेड़िया स्कूल की टीम रही, जबकि तीसरे स्थान पर आदर्श एजुकेशन सेंटर की टीम रही। चैम्पियनशिप में सर्वाधिक भार उठाने वाले बालक वर्ग में एयर फोर्स स्कूल के आलोक चौरसिया और बालिका वर्ग में द चिंटल्स स्कूल की ओजल बाजपेई सर्वश्रेष्ठ डेडलिफ्टर का पुरस्कार दिया गया।सोमवार को विष्णुपुरी स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में इंटर स्कूल डेडलिफ्ट चैम्पियनशिप में शहर के स्कूली खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कानपुर पावर लिफ्टिंग संघ के सचिव सौरभ गौर ने बताया कि प्रतियोगिता के बालक वर्ग में यश, आलोक, सरगम, प्रांकुर, अंश, अभिमन्यु और पार्थ ने स्वर्ण पदक जीता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.