मुजफ्फरपुर, जून 18 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता डेडलाइन 30 जून को पूरा हो जाएगा। इसमें सिर्फ 13 दिन ही बाकी हैं। अब भी स्मार्ट सिटी की 585 करोड़ की तीन बड़ी परियोजनाएं अधूरी हैं। इनमें सीवरेज सिस्टम व अंडरग्राउंड मेन स्ट्रॉर्म वाटर ड्रेनेज, बैरिया बस टर्मिनल और सिकंदरपुर लेक फ्रंट सौंदर्यीकरण का काम शामिल है। स्मार्ट सिटी बोर्ड की ओर से तय समय सीमा में इन परियोजनाओं के पूरा होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- वार्ड 26 में 22 घरों में पानी पहुंचाने पर खर्च होंगे 23.93 लाखपरियोजनाओं की स्थिति हद तो यह कि लेक फ्रंट के मोनेटाइजेशन का टेंडर फाइनल होने के बावजूद धरातल पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। वैसे, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। पूर्व में भी कई बार संबंधित प्रोजेक्ट की समय सीमा को कई बार बढ़ाया जा चुका है। काम में देरी को लेकर निर...