गाज़ियाबाद, अप्रैल 3 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कविनगर थानाक्षेत्र में डेट के बहाने बुलाने के बाद युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने और जबरन मोटी रकम वसूलने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना में युवती और रेस्तरां का स्टाफ शामिल रहा। पीड़ित ने थाने में शिकायत देकर आरोपियों कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित सेक्टर-दो निवासी बलवंत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल पर एक अज्ञात युवती का कॉल आया। युवती ने खुद को परिचित बताते हुए उससे मिलने की इच्छा जताई और बातचीत के दौरान उसे गौर सिटी के पास बुलाया। पहले तो उसे शक हुआ, लेकिन युवती के लगातार भरोसा दिलाने पर वह तय स्थान पर पहुंच गया। बलवंत सिंह के मुताबिक गौर सिटी पहुंचने के बाद युवती ने दोबारा कॉल कर उसे ईगल...