रजनीश कुमार पाण्डेय, मार्च 28 -- दक्षिण-पूर्वी दिल्ली स्पेशल स्टाफ ने कालकाजी इलाके में डेटिंग ऐप हनी-ट्रैप, अपहरण व लाखों की लूट में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक युवती व चार अन्य आरोपी शामिल हैं। इन लोगों ने थ्रीएफ नामक डेटिंग ऐप के जरिए हनीट्रैप कर कालकाजी निवासी एक युवक को अपने जाल में फंसाया और बंधक बनाकर उससे करीब सात लाख रुपये लूट लिए। हालांकि इन आरोपियों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी के अनुसार, 25 मार्च को पीड़ित अनुरूप नरूला ने शिकायत दर्ज कराई कि थ्रीएफ डेटिंग ऐप पर उसकी पहचान शेरी नाम की एक लड़की से हुई थी। लड़की ने उसे मिलने के बहाने नेहरू प्लेस बुलाया। जब पीड़ित वहां पहुंचा तो लड़की के तीन पुरुष साथियों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। आर...