डेटिंग ऐप से दोस्ती के बहाने बुलाकर वसूले 20 हजार
वाराणसी, अगस्त 16 -- सेवापुरी (वाराणसी), संवाद। इसरवार (कपसेठी) गांव में डेटिंग ऐप के जरिए युवक को झांसे में लेकर बंधक बनाने, मारपीट करने और धमकी देकर 20 हजार रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। भदोही के युवक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के माधोरामपुर निवासी प्रेम कुमार मौर्य ने तहरीर में बताया कि उन्होंने मोबाइल में ग्राइंडर ऐप डाउनलोड किया था। ऐप पर 'हे' नाम की आईडी से मैसेज कर उसे मिलने के लिए बुलाया गया। बीते 10 अगस्त को वह चौरी बाजार पहुंचा, जहां से आरोपी बाइक पर बैठाकर उसे कपसेठी क्षेत्र के इसरवार गांव स्थित श्मशान घाट के पास एक सुनसान कमरे में ले गया और बंद कर दिया। कुछ देर बाद तीन-चार लोग पहुंचे और उसके साथ मारपीट करते हुए 20 हजार रुपये की मांग की। आरोपियों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.